संघर्ष में आदमी अकेला होता है
सफलता में दुनिया उसके साथ होती हैं
जिस जिस पे ये जग हँसा है
उसने इतिहास रचा होता हैं
सोचने से कहाँ मिलते है तमन्नाओ के शहर
चलना भी जरूरी है मंजिल को पाने के लिए
ना पूछो की मेरी मंजिल कहाँ है
अभी तो सफर का इरादा किया है
ना हारूँगा उम्र भर ये मैंने किसी
से नही खुद से वादा किया है
हौसले भी किसी हकीम से कम नही होते
हर तकलीफ में ताकत की दवा देते हैं
तू रख यकीन बस अपने इरादो पर
तेरे हार तेरे हौसलो से तो बड़ी नही होगी
उड़ने में बुराई नही है आप भी उड़े
लेकिन उतना ही जहाँ से जमीन साफ दिखाई देती हों
कुछ देर रुकने के बाद फिर से चल पड़ना दोस्त
हर ठोकर के बाद सम्भालने में वक्त लगता है
सामने हो मंजिल तो रास्ते ना मोड़ना
जो भी मन में हो वो सपना ना तोड़ना
कदम कदम पे मिलेगी मुश्किल आपको
बस सितारे चुनने के लिए कभी जमीन ना छोड़ना
फर्क होता है खुदा और फकीर में
फर्क होता है किस्मत और लकीर में
अगर कुछ चाहो ना मिले तो समझ लेना
की कुछ और अच्छा लिखा है तकदीर में
नसीब जिनके ऊँचे और मस्त होते है
इंतिहास भी जबरदस्त होते है
मंजिल युही ही नही मिलती राही को
जुनून सा दिल मे जगाना पड़ता है
पूछा चिड़िया से की घोंसला कैसे बनता है
वो बोली तिनका तिनका उठाना पड़ता है
ज़िन्दगी को कामयाब बनाना चाहते हो तो
एक बात जरूर याद रखना बेशक
पाव फिसल जाए पर जुबान कभी
फिसलने नही देने
शाम सूरज को ढालना शिखाती है
शामा परवाने को जलना सिखाती है
गिरने वाले को होती तो है तकलीफ
पर ठोकर ही चलना सिखाती है
चलता रहूँगा पथ पे चलने में माहिर हो जाऊंगा
या तो मंजिल मिल जाएगी या तो
अच्छा मुसाफिर बन जाऊंगा
नही खायी ठोकरे सफर में तो
मंजिल की अहमियत कैसे जानोगे
अगर नही टकराये गलत से तो
सही से गलत कैसे पहचानोगे
मंजिल उन्ही को मिलती है जिनके
सपनो में जान होती है
पंख तो यूँही फरफराते है हौसले
से उड़ान होते है
सच्चे व्यक्ति का व्यक्तिव नमक की
तरह अनोखा होता है
जिसकी उपस्थित याद नही रहती मगर
उसकी अनुपस्तिथि सब चीज को
बेस्वाद बना देती है
घायल तो यहाँ हर परिंदा है
मगर जो फिर से उड़ सका वही जिंदा है
काम करो ऐसा की पहचान बन जाये
चलो ऐसे की निशान बन जाये
अरे ज़िन्दगी तो हर कोई काट लेता है
अगर दम है तो जीयो ऐसे की मिसाल बन जाये
इंसान कहता है कि अगर पैसा हो तो
मैं कुछ कर के दिखाऊ और पैसा कहता हैं
कुछ कर के दिखाओ तो मैं आऊं
अगर आसमान वाले से आपके रिश्ता मजबूत है
तो जमीन वाले आपका कुछ नही बिगाड़ सकते
खुद को जला दे तभी तो रौशनी मिलेगी तुझे
वरना क्या पता इन अंधेरो में क्या रखा है
तू हंसे तो दुनिया हँसे वरना अकेले
मुस्कुराने में क्या रखा है
बनना है तो सूरज बन कोई और
सितारों में क्या रखा है
सफर में मुश्किल आये तो और भी
मुश्किलें बढ़ती हैं
कोई अगर रस्ता रोके तो जरूरत
और बढ़ती है
अगर बिकने पे आ जाओ तो घट
जाते है दाम अक्सर
ना बिकने की इरादा हो तो कीमत
और बढ़ती है
मुसीबत में अगर मदद मांगो
तो सोच कर मांगना
क्योंकि मुसीबत थोड़ी देर की होती है
और एहसान ज़िन्दगी भर का
खोकर पाने का मज़ा ही कुछ और है
रोकर मुस्कुराने का मजा ही कुछ और है
हार तो जिंदगी का हिस्सा है दोस्त
हारने के बाद जितने का बात ही कुछ और है
ज़िन्दगी में सफलता पाने के लिए
थोड़ा जोखिम उठाना पड़ता है
सीढ़िया चढ़ते समय ऊपर जाने के लिये
नीचे की सीढ़ी से पैर हटाना पड़ता है
बात अगर मतलब की हो तो
सब समझ जाते है
लेकिन बातों का मतलब समझना
किसी किसी को आता है
अभी तो असली मंजिल पाना बाकी है
अभी तो इरादों का इन्तिहा बाकी है
अभी तो तौली है मिट्टी पर जमीन
अभी तो आसमान तौलना बाकी है
मत सोच की तेरा सपना क्यों नही पूरा होता
हिम्मत वालो का कभी इरादा अधूरा नही होता
जिस इंसान के कर्म अच्छे होते है
उसके जीवन मे कभी अंधेरा नही होता
हाथ बांधे क्यों खड़े हो हादसे के सामने
हादसे भी कुछ नही है हौसले के सामने
मंजिल तो तेरी यही थी बस ज़िन्दगी
गुज़र गयी तेरे आते आते
क्या मिला तुझे इस दुनिया से अपनो ने
ही जला दिया जाते जाते
हमेशा याद रखना बेहतरीन दिनों के लिये
बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है
नज़र नज़र में उतरना कमाल होता है
नफ़्स नफ़्स में बिखरना कमाल होता है
बुलन्दियों पर पहुचना कोई कमाल नही
बुलंदियों पे ठहराना कमाल होता है
ना चिड़ियों की कमाई है ना करोबार कोई
मगर वो हौसले से आबोदाना ढूंढ लेती है
उठती है जो खतरा हर कदन डूब जाने का
वह कस्ती समुंदर का किनारा ढूंढ लेती है
जरा कामयाब तो होने दो मेरे दोस्त
फिर मेरे दिन भी बदल जाएंगे
जो चार लोग मेरे पिछे बातें करते है
वह भी मेरे पीछे चले आएंगे
पानी से तस्वीर कहाँ बनती हैं
खावबो से तकदीर कहाँ बनती है
किसी भी रिश्तों को सच्चे दिल से निभाओ
ये जिंदगी फिर वापस कहाँ मिलती है
आंधियो का जिद है जहां बिजलियां गिराने की
मुझे भी जिद्द है वही आशियाँ बसाने की
हिम्मत और हौसले बुलंद है खड़ा हूँ अभी गिरा नही हुँ
अभी जंग बाकी है और मैं हारा भी नही हूँ
क्यों डरते हो ज़िंदगी मे क्या होगा
हर वक्त क्यों सोचे कि बुरा होगा
बढ़ते रहे बस मंजिलो के ओर
हमे कुछ मिले या ना मिले
तजुर्बा तो नया होगा
सच्चा स्नेह करने वाले आपको बुरा बोल सकता है
कभी आपका बुरा नही कर सकता क्योंकि
उसकी नाराज़गी में आपकी फिक्र और दिल मे
आपके प्रति सच्चा स्नेह होता है
मेरे पीठ पर जो जख्म हैं
वो अपनो की निशानी है
वरना सीना तो आज भी
दुश्मनो के इंतेहजार में बैठा है
हर जज्बात को जुबान नही मिलती
हर आरजू को दुआ नही मिलती
मुस्कान बनाये रखो तो साथ है दुनिया
वरना आसुओ को तो आंखों में भी
पनाह नही मिलती
न जाने क्यों लम्बी हो चली ये रातें
क्यों गहरा हो चला ये अंधेरा
एक उजाले की किरण चाहिए
फिर लौट आएगा सबेरा
नज़र को बदलो तो नजारे बदल जाते है
सोच को बदलो तो सितारे बदल जाते है
कश्तियां बदलने की जरूरत नही
दिशा को बदलो तो किनारे खुद
ब खुद बदल जाते है
कहो उसी से जो कहे ना किसी से
मांगो उसी से जो दे दे खुशी से
चाहो उसे जो मिले किस्मत से
दोस्ती करो उसी से जो निभाये खुशी से
जमाना कल भी खराब था आज भी है
द्रोपती के चिरहरण करने वाले को
भूल गए लोग
जिसने सीता को हाथ भी नही लगाया
वो आज तक जल रहा है
पहचान कफ़न से नही होती दोस्तों
लाश के पीछे काफिला बयान कर देता हैं
रुतबा किसी हस्ती का है
जितने वाला नही बल्कि कहाँ पे क्या हरना है
ये जानने वाला भी सिकंदर होता है
जमाने के नज़र में थोड़ा सा अकड़
के चलाना सिख लो
मोम जैसा दिल लेकर फ़िरोगो
तो लोग जलाते ही रहेंगे
लोग क्या करते है ये आपके
लिए मायने नही रखती हैं
लेकिन आप क्या करते है
आपके लिए खाश होती है
किसी का सरल स्वभाव कमजोरी नही होती
संसार मे पानी से सरल कोई नही है
किंतु उसका बहाव बड़ी से बड़ी
चट्टान को भी टुकड़े कर देती है
रोज़ स्टेटस बदलने से ज़िंदगी नही बदलती
ज़िंदगी को बदलने के लिए अपना भी
एक स्टेटस होना जरूरी हैं
कामयाब होने के लिए अपनी मेहनत
पर विश्वास करना होता है
किस्मत तो जुए में अपनाई जाती हैं
दीपक का जीवन इसलिए वंदनीय नही है
वो जलता है अपितृ
इसलिए वंदनीय है कि वो दुसरो के लिए
जलता है दूसरों से नही जलता है
अगर आपको ये शायरी अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें


0 Comments